Bhakti ki shakti | भक्ति की शक्ति कथा लिरिक्स हिन्दी में

 भक्ति की शक्ति कथा लिरिक्स हिन्दी में

Bhakti ki shakti | भक्ति की शक्ति कथा लिरिक्स हिन्दी में
 भक्ति की शक्ति कथा लिरिक्स

भक्तराज अम्बरीष महाराज नाभाग के पुत्र थे। वे सप्तदीपवती पृथ्वी के एकमात्र सम्राट थे। सम्पूर्ण ऐश्वर्य के अधीश्वर होते हुए भी संसारके भोग-पदार्थायें उनकी जरा भी आशक्ति न थी। उनका सम्पूर्ण जीवन भगवान्‌ की सेवा में समर्पित था। जो अनन्य भाव से भगवान की शरणागति  प्राप्त कर लेता है, उसके योग क्षेम का सम्पूर्ण भार भगवान् अपने अपने ऊपर ले लेते हैं। इसीलिये महाराज अम्बरीष की सुरक्षा के लिये भगवानने अपने सुदर्शन चक्र को नियुक्त किया था। सुदर्शन चक्र गुप्तरूप से भगवान्‌ के आज्ञानुसार महाराज अम्बरीष के राजद्वार पर पहरा दिया करते थे।

 एक समय महाराज अम्बरीष ने अपनी रानी के साथ भगवान् श्री कृणा की प्रीति के लिये वर्ष भर की एकादशी व्रत का अनुष्ठान किया। अन्तिम एकादशी के दूसरे दिन भगवान की सविधि पूजा की गयी। ब्राह्मणों को भोजन कराया गया और उन्हें वस्त्र आभूषणों से अलंकृत गौएँ दान में दी गयीं। तदनन्तर राजा अम्बरीष पारण की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक महर्षि दुर्वासा अपने शिष्यों के साथ पधारे। अतिथि प्रेमी महाराज ने उनका अतिथि सरकार करने के बाद उनसे भोजन करने के लिये निवेदन किया। दुर्वासा जी ने उनके निवेदन को स्वीकार किया और मध्याह्न संध्याके लिये यमुना तट पर चले गये। द्वादशी केवल एक घड़ीमात्र शेष थी। द्वादशी में पारण न होने पर महाराज को व्रत भङ्ग का दोष लगता, अतः उन्होंने ब्राह्मणों की आज्ञा से भगवान्का चरणोदक पान कर लिया और भोजन के लिये दुर्वासा की प्रतीक्षा करने लगे। दुर्वासा जी जब अपने नित्यकर्म से निवृत्त होकर राजमहल लौटे, तब उन्हें तपोवल से राजा के द्वारा भगवान्के चरणामृत से पारण की बात अपने-आप मालूम हो गयी। उन्होंने क्रोधित होकर महाराज अम्बरीषसे कहा-‘मूर्ख! तू भक्त नहीं ढोंगी है। तूने मुझ अतिथिको निमन्त्रण देकर भोजन कराने से पहले ही भोजन कर लिया है। इसलिये मैं कृत्याके द्वारा अभी तुझे नष्ट कर देता हूँ।’ ऐसा कहकर उन्होंने अपने मस्तक से एक जटा उखाड़कर पृथ्वी पर पटका, जिससे कालाग्रि के समान एक कृत्या उत्पत्र हुई। वह भयानक कृत्या तलवार लेकर अम्बरीष को मारनेके लिये दौड़ी। उसके अम्बरीष तक पहुँचने के पूर्व ही भगवान्के सुदर्शन चक्र ने उसे जलाकर भस्म कर दिया। कृत्या को समान करके सुदर्शन चक्र ने मारने के लिये दुर्वासा का पीछा किया।

 दुर्वासा अपनी रक्षा के लिये तीनों लोकों और बौदह भुवनों में भटके, किंतु भगवान् और भक्त कें द्रोही को किसी ने भी आश्रय और अभय नहीं प्रदान किया। अन्न में दुर्वासा भगवान् विष्णु के पास गये। भगवान्ने भी उनसे कहा-‘मैं तो भक्तों के अधीन हूँ। मैं भी आपकी रक्षा करने में असमर्थ हूँ। आपकी रक्षा का अधिकार केवल अम्बरीष को ही है, अतः आपको उन्हीं की शरण में जाना चाहिये।’ अन्ततः दुर्वासा व्याकुल होकर अम्बरीष की शरण में गये और पहुँचते ही उनके चरण पकड़ लिये। अम्बरीष उनकी प्रतीक्षा में तभी से खड़े थे, जब से चक्रने उनका पीछा किया था। उन्होंने सुदर्शन चक्र की स्तुति की और दुर्वासा को क्षमादान दिलाया। यह है भगवान्‌ के भक्ति की शक्ति और भक्त की करुणा। दुर्वासा भगवान्के भक्ति की शक्ति को प्रणाम करके अम्बरीष का गुणगान करते हुए तपस्या हेतु वनको चले गये।।    

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *