Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi | हनुमान भजन लिरिक्स हिंदी लाल लंगोटो हाथ में सोटो

Spread the love

             हनुमान भजन  लाल लंगोटो हाथ में सोटो 

Hanuman Bhajan Lyrics In Hindi | हनुमान भजन लिरिक्स हिंदी लाल लंगोटो हाथ में सोटो

 जय बजरंगबली

लाल लंगोटो, हाथ में सोटो, 

सालासर तेरो धाम, मैं वारी जाऊँ बालाजी। 

मैं वारी जाऊँ बालाजी, बलिहारी जाऊँ बालाजी, 

सालासर तेरो धाम, मैं वारी जाऊँ बालाजी ॥

 

आए हैं तेरे दर पे बाबा, कष्ट मिटा दो अब तो बाबा, 

आए हैं तेरे दर पे बाबा, कष्ट मिटा दो अब तो बाबा । 

सच्चा है, तेरा दरबार, मैं वारी जाऊँ बालाजी ॥१॥

 

दर पे तेरे जो भी आया, खाली नहीं तूने लौटाया, 

दर पे तेरे जो भी आया, खाली नहीं तूने लौटाया । ‘

सेवक’ का भी कर दो बेड़ा पार,मैं.वारी जाऊँ बालाजी ॥ २॥

 

सच्चे मन से जो भी आया, मन चाहा फल उसने पाया, 

सच्चे मन से जो भी आया, मन चाहा फल उसने पाया । 

मेरा भी करो उद्धार, मैं वारी जाऊँ बालाजी ॥ ३॥

 

लाल लंगोटो, हाथ में सोटो,

सालासर तेरो धाम, मैं वारी जाऊँ बालाजी । 

मैं वारी जाऊँ बालाजी, बलिहारी जाऊँ बालाजी, 

सालासर तेरो धाम, मैं वारी जाऊँ बालाजी ॥

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *