मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो लिरिक्स भजन

मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो लिरिक्स भजन

Spread the love

मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो

आओ मेरी सखियो मुझे मेंहदी लगा दो,

मेंहदी लगा के मुझे इतनी सजा दो ।

मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो ।।

सत्संग में मेरी बात चलाई ।

सतगुरु ने मेरी कीन्ही रे सगाई ।।

उनको बुलाके हथलेवा तो करा दो,

मुझे श्याम सुन्दर……।।१।।

ऐसी पहनूं चूड़ी जो कबहूँ न टूटे ।

ऐसा वरूँ दूल्हा जो कबहूँ न छूटे ।।

अटल सुहाग की बिन्दी लगा दो,

मुझे श्याम सुन्दर……।।२।।

ऐसी ओढूँ चुनरी जो रंग नाहि छूटे ।

प्रीति का धागा जो कबहूँ न टूटे ।।

आज मेरी मोतियों से माँग भरा दो,

मुझे श्याम सुन्दर…..।।३।।

भक्ति का सुरमा मैं आँख में लगाऊँगी ।

दुनियाँ से नाता तोड़ उनकी हो जाऊँगी ।।

सतगुरु को बुलाकर मेरे फेरे तो पड़वा दो,

मुझे श्याम सुन्दर..।।४।।

यह भी पढ़े: बाँके बिहारी रे, दूर करो दुःख मेरा लिरिक्स भजन

Book : Book Online Maa Katyayani Mantra Jaap Anusthan

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *